नई-नवेली दुल्हन गणगौर पर ऐसी चूड़ियों से सजाएं हाथ


By Akshara Verma28, Mar 2025 11:15 AMjagran.com

गणगौर के लिए पहनें स्टाइलिश चूड़ियां

गणगौर नई नवेली दुल्हनों के लिए काफी महत्वपूर्ण त्योहार होता है, जिसमें महिलाएं 16 श्रृंगार करना पसंद करती हैं। आज हम स्टोरी में खूबसूरत चूड़ियों के डिजाइन लेकर आएं हैं, जिसे पहनकर आप अट्रैक्टिव लुक कैरी कर सकती हैं।

लाल और हरे रंग की चूड़ियां

नई- नवेली दुल्हनों के लिए लाल और हरे रंग की चूड़ियां बहुत शुभ मानी जाती हैं। आप गणगौर के त्योहार पर इन चूड़ियों को पहनकर खूबसूरत लुक कैरी कर सकती हैं।

मोती और कुंदन की चूड़ियां

मोती और कुंदन की चूड़ियां देखने में बहुत अट्रैक्टिव और सुंदर लुक देती हैं। ये चूड़ियां आपके हाथों के साथ-साथ आउटफिट को खूबसूरत और ग्लैमरस लुक देती हैं।

ग्लास और मेटल की चूड़ियां

आजकल नई-नवेली दुल्हनों को शादी के बाद ग्लास और मेटल की चूड़ियां पहनना बेहद पसंद होता हैं। यह देखने में भी काफी स्टाइलिश लगती हैं। ये चूड़ियां लाइट साड़ी के साथ आपके हाथों में एक नया लुक देंगी।

मीनाकारी वर्क वाली चूड़ियां

राजस्थान की फेमस मीनाकारी आर्ट वाली चूड़ियां लड़कियों के साथ महिलाओं को भी काफी पसंद आती हैं। आप गणगौर पर इन रंगीन चूड़ियों के की डिजाइन को पहनकर ग्लैमरस लुक ले सकती हैं।

कांच की चूड़ियां

कांच की चूड़ियां महिलाओं को सिंपल साड़ियों के साथ पहनना बेहद पसंद होता है। आप गणगौर पर चटक और हल्के रंगों वाली कांच की चूड़ियां पहनना स्टाइल को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। आप ग्रीन, रेड और यलो कलर की चूड़ियों को मिक्स-एंड-मैच कर सकती हैं।

स्टोन वर्क वाली चूड़ियां

अगर आप चमक-दमक वाली चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं, तो स्टोन वर्क वाली चूड़ियां आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं। इन चूड़ियों पर हुआ कलरफुल काम आपके साड़ी और सूट लुक को क्लासी बनाएगा।

गणगौर पर आप हमारे दिखाए गए चूड़ियों के डिजाइन को आप ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik