Ganesh Chaturthi पर ये उपाय करें, गणपति बप्पा हरेंगे सारे संकट


By Amrendra Kumar Yadav02, Sep 2024 02:00 PMjagran.com

गणेश चतुर्थी का पर्व

गणेश चतुर्थी का पर्व मुंबई में खासतौर से मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 7 सितंबर को मनाया जाएगा।

10 दिनों तक मनाया जाता है यह पर्व

यह पर्व 10 दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता है और फिर गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। इस पर्व में लाखों की संख्या में भक्तगण भाग लेते हैं।

करें ये उपाय

गणेश चतुर्थी के दिन कुछ ज्योतिष उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिनको करने से विघ्नहर्ता गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

हाथी को हरा चारा खिलाएं

गणेश चतुर्थी के दिन हाथी को हरा चारा खिलाएं। यह उपाय करने से जीवन में आने वाली बाधाएं समाप्त होती हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

गणेश यंत्र की स्थापना करें

इस दिन घर में गणेश यंत्र की स्थापना करना बहुत शुभ माना जाता है। इसकी स्थापना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

दूर्वा और गुड़ करें अर्पित

विघ्नहर्ता गणेश जी को दूर्वा बहुत प्रिय है, इसलिए उनकी पूजा करते समय दूर्वा घास और गुड़ से बनी 21 गोलियां अर्पित करें।

मालपुए का भोग लगाएं

गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा करते समय मालपुए का भोग लगाएं। ऐसा करने से विवाह में आने वाली बाधाएं समाप्त होती हैं।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

अगर आर्थिक रूप से समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए गणेश जी को शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाएं। इसके बाद इस को गाय को खिला दें।

गणेश चतुर्थी के दिन ये उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com