यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचाई है।
फिल्म ने पहले दिन कई सारे रिकॉर्ड तोडे हैं। इसी के साथ फिल्म साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है।
फिल्म पहले दिन 40 करोड़ की कमाई करने में सफल रही है।
वहीं इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म पठान है, जिसने पहले दिन 57 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई की थी।
फिल्म ने सलमान, शाहरूख की कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है, जो पहले दिन इतना कमाने में असफल रही थी।
इसी के साथ फिल्म ने साउथ की फिल्म बाहुबली को भी कड़ी टक्कर दी है। बाहुबली पहले दिन 41 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही थी।
फिल्म इस साल रिलीज हुई प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रही है। पहले दिन उस फिल्म की कमाई 37 करोड़ थी।
पिछले साल आई फिल्म ब्रह्मास्त्र का भी रिकॉर्ड तोड़ा है सनी देओल की गदर 2 ने। ब्रह्मास्त्र की पहले दिन की कमाई 36 करोड़ थी।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com