घर में इन चीजों को कभी न होने दें कमी, होती है धन की हानि


By Amrendra Kumar Yadav02, Dec 2023 05:00 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में प्रत्येक चीज के लिए कुछ नियम बताए गए हैं, इन नियमों का पालन करने पर सुख-समृद्धि प्राप्त होती है और इनकी अनदेखी करने पर वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

न होने दें इन चीजों की कमी

वास्तु में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिनकी कमी होने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और धन की कमी होती है।

जलपात्र को न रखें खाली

वास्तु के मुताबिक, किसी भी जलपात्र को खाली नहीं रखना चाहिए। किचन और घर के मंदिर में जलपात्र को हमेशा भरा रखें।

नहीं होती है धन की कमी

वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

रसोई घर की इन चीजों को न होने दें खत्म

रसोई घर में आटा, दाल, चावल और नमक की कमी नहीं होनी चाहिए। इससे माता अन्नपूर्णा नाराज होती हैं।

माता लक्ष्मी होती हैं नाराज

इनकी कमी होने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और धन की कमी होने लगती है। किचन में हल्दी भी पूरी तरह से नहीं खत्म होना चाहिए।

तिजोरी न करें खाली

वास्तु के मुताबिक, घर की तिजोरी और पर्स को खाली नहीं रखना चाहिए। इससे धन का आगमन नहीं होता है।

माना जाता है अशुभ संकेत

इनको पूरी तरह से खाली होने पर अशुभ संकेत माना जाता है। इसलिए तिजोरी या पर्स में थोड़ा सा धन जरूर रखना चाहिए।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM