Fukrey 3 Box Office Collection: जवान के बिजनेस में रोड़ा बनी फुकरे 3


By Amrendra Kumar Yadav03, Oct 2023 12:00 PMjagran.com

Fukrey 3

फुकरे 3 बॉक्स ऑफिस पर कमाल मचा रही है। पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा, वरूण शर्मा और पंकज त्रिपाठी के किरदार लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।

ओपेनिंग कलेक्शन

फिल्म के ओपेनिंग कलेक्शन की बात करें तो फिल्म पहले दिन 8.82 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही है।

2 अक्टूबर का कलेक्शन

वहीं फिल्म का 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन कलेक्शन 10 करोड़ रूपये से अधिक का रहा। बीते दिन फिल्म 10.86 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही।

टोटल कलेक्शन

वहीं फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो 5 दिन में इसका कुल कलेक्शन 50 करोड़ रूपये से अधिक हो गया है। वहीं फिल्म अब 100 करोड़ की कमाई की ओर अग्रसर है।

जवान के बिजनेस पर असर

इस फिल्म के रिलीज के बाद से शाहरूख खान की जवान का बिजनेस धीमा हुआ है। जवान के बॉक्स ऑफिस पर फुकरे 3 का प्रभाव देखने को मिल रहा है।

चंद्रमुखी 2

फुकरे 3 के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर चंद्रमुखी 2 और विवेक अग्निहोत्री की द वैक्सीन वार रिलीज हुई थी लेकिन इन दोनों को पीछे करते हुए फुकरे 3 दर्शकों को एंटरटेन कर रही है।

फुकरे और फुकरे 2

फुकरे और फुकरे 2 भी दर्शकों द्वारा खूब सराही गई, हालांकि फुकरे 3 बॉक्स ऑफिस पर कमाल मचा रही है।

फुकरे और फुकरे 2 का कलेक्शन

फुकरे ने बॉक्स ऑफिस पर 36 करोड़ की कमाई की थी, वहीं फुकरे 2, 80 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही थी।

पढ़ते रहें

एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com