Pathaan से लेकर Sam Bahadur तक ये फिल्में 2023 में मचाएंगी धमाल 


By Akanksha Jain07, Dec 2022 03:40 PMjagran.com

पठान

साल 2023 में धमाकेदार मूवीज रिलीज होने जा रहीं हैं। साल की शुरूआत शाह रुख खान की फिल्म पठान से होगी जो 25 जनवरी को रिलीज होगी।

शहजादा

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा 10 फरवरी को रिलीज होने जा रही हैं। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जवान

  शाह रूख खान के फैंस के लिए खुशखबरी हैं। SRK की इस साल 2 फिल्म रिलीज होंगी। 2 जून को एक्टर ”जवान” लेकर सिनेमाघरों में छाएंगे।

आदि पुरुष

मल्टीस्टारर फिल्म आदि पुरुष 16 जून को रिलीज होगी। इसमें प्रभार, सैफ अली खान, कृति सेनन जैसे बड़े कलाकार हैं।

योद्धा

सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशी खन्ना “योद्धा” में नजर आएंगे। फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

किसी का भाई किसी की जान

भाईजान यानी सलमान खान भी 2023 की ईद पर हंगामा मचाएंगे। एक्टर की फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” का फैंस इंतजार कर रहे हैं।

टाइगर 3

ईद और दिवाली दोनों पर सलमान का बोलबाला होगा। टाइगर 3 दिवाली 2023 के मौके पर रिलीज होगी।

सेम बहादुर

विक्की कौशल की फिल्म सेम बहादुर भी 2023 में आएगी। कहा जा रहा है कि फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होगी।

All Photo Credit: Instagram