बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे बचपन से ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। आज हम आपको न्यू बॉर्न स्टार किड्स की पहली झलक दिखाएंगे।
हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा की पहली झलक दिखाई। राहा की आंखें सबका ध्यान खींच रहीं हैं।
बिपाशा बसु ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। एक्ट्रेस ने खुद देवी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
इलियाना डिक्रूज इस साल ही मां बनी हैं और एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए ही अपने बेटे की झलक अपने फैंस को दिखाई।
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी रखा है। एक्ट्रेस ने एक इवेंट के दौरान बेटी की झलक दिखाई थी।
करीना कपूर खान के साथ उनके बेटे तैमूर हैं। एक्ट्रेस ने काफी समय बाद अपने बच्चे की पहली झलक दिखाई थी।
देबिना बनर्जी की दो बेटियां हैं। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी से लेकर डिलीवरी तक हर चीज की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
धीरज धूपर ने अपने बेटे की झलक भी सोशल मीडिया के जरिए दिखाई थी। एक्टर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं।