इन शानदार मैसेज के साथ दोस्तों को विश करें हैप्पी फ्रेंडशिप डे


By Farhan Khan04, Aug 2024 12:37 PMjagran.com

Friendship Day

हर साल 4 अगस्त को Friendship Day सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन दोस्ती के खूबसूरत रिश्ते को समर्पित है।

दोस्तों के साथ मौज-मस्ती

लोग इस दिन का जश्न अपने दोस्तों के साथ मनाते हैं। उनके साथ घूमने-फिरने, मौज-मस्ती, पार्टी की प्लानिंग करते हैं।

भेजे ये शानदार मैसेज

आज हम आपको इस शुभ दिन के अवसर पर कुछ शानदार मैसेज के बारे में बताएंगे। जो आप अपने दोस्तों को भेज सकते हैं।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे

जब सुकून नहीं मिलती इश्क की बस्ती में, तब खो जाता हूं यारों की मस्ती में।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे

तेरी मेरी यारी जैसे आसमां में चांद-तारों की महफिल, मेरे दोस्त इस महफ़िल का मैं ध्रुव तारा हूं, जो तू मेरे संघर्ष समय का सारथी है, तो मैं तेरी सफलताओं का किनारा हूं।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे

दोस्ती भी क्या गजब की चीज होती है, मगर ये भी बहुत कम लोगों को नसीब होती है, जो पकड़ लेते हैं जिंदगी में दामन इसका, समझ लो कि जन्नत उनके बिलकुल करीब होती है।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे

जिंदगी हर पल खास नहीं होती, फूलों की खुशबू हमेशा पास नहीं होती, मिलना हमारी तकदीर में लिखा था वरना, इतनी प्यारी दोस्ती कभी इत्तेफाक नहीं होती।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे

कुछ सालों के बाद न जाने क्या समां होगा, पता नहीं कौन सा दोस्त कहाँ होगा। फिर मिलना हुआ तो मिलेंगे यादों में, जैसे सूखे गुलाब मिलते हैं किताबों में।

इन शानदार मैसेज के जरिए आप दोस्तों को हैप्पी फ्रेंडशिप डे विश कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com