आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते लोग पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिनमें कब्ज भी शामिल है।
कब्ज एक ऐसी समस्या है, जिसमें व्यक्ति को मल त्याग करने में परेशानी होती है। इसके कारण व्यक्ति घंटों टॉयलेट में बैठा रहता है।
अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ये फूड्स आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। आइए, इन फूड्स के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी मिल सके।
जो लोग कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए पपीता किसी रामबाण से कम नहीं है, क्योंकि इसमें फाइबर होता है। आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
हालांकि, पपीता खाने का सही समय सुबह खाली पेट या दोपहर के खाने के बाद होना चाहिए। रात में पपीता नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे कब्ज की समस्या बढ़ सकती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डाइट में रागी का आटा शामिल करने से कब्ज जैसी गंभीर समस्या का समाधान किया जा सकता है, क्योंकि इसमें डाइटरी फाइबर होता है।
आप रागी को विभिन्न तरीकों से खा सकते हैं। इसके लिए आप रागी चीला, रागी इडली, और रागी की रोटी बना सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.com