घुटनों के दर्द से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय


By Amrendra Kumar Yadav24, Sep 2023 12:00 PMjagran.com

घुटनों का दर्द

घुटनों के दर्द से बहुत सारे लोग परेशान रहते हैं। जोड़ों के आसपास चोट लगने, अर्थराइटिस की समस्या की वजह से ऐसा हो सकता है।

समस्याएं

घुटनों में दर्द की वजह से बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से चलने-फिरने में भी दिक्कत होती है। इससे बचने के लिए ये उपाय कर सकते हैं।

सब्जियां

ब्रोकली, फूलगोभी में सल्फोराफेन नामक यौगिक पाया जाता है, ये अर्थराइटिस की समस्या को कम करती हैं।

डार्क चॉकलेट

इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह शरीर की सूजन को कम करता है। अर्थराइटिस की समस्या में ये बहुत फायदेमंद है।

ड्राई फ्रूट्स

इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इनके सेवन से घुटनों के दर्द की समस्या दूर होती है।

बेरीज

सभी तरह की बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं और इनके सेवन से घुटनों के दर्द में आराम मिलता है।

ऑलिव ऑयल

यह हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, जोड़ों के दर्द में भी यह फायदेमंद है। घुटनों में दर्द से परेशान हैं, तो इसका सेवन करें।

डाइट में इन्हें करें शामिल

इसके अलावा अपनी डाइट में हल्दी, लहसुन, अदरक, पालक, ओट्स आदि को शामिल करें, इनसे घुटनों के दर्द में राहत मिलेगी।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com