जब शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सफेद दाग जैसे पड़ने लगते हैं, तो मेडिकल की भाषा में इसे विटिलिगो कहते हैं। जो एक बीमारी है।
ये सफेद दाग एक बार हो जाएं और इसका इलाज न कराया जाए, तो शरीर के दूसरे अंगों में भी फैलने लगते हैं।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर किसी को सफेद दाग हो जाएं, तो उन्हें भूल से भी किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानें।
सफेद दाग होने पर मरीजों को तली-भुनी और बाहर की प्रोसेस्ड चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
दही तासीर में गर्म होती है और यह पचने में भारी होती है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इससे सफेद दाग की बीमारी और बढ़ सकती है।
मीट और फिश जैसे नॉनवेज फूड आइटम्स सफेद दाग होने पर नहीं खाने चाहिए क्योंकि इसमें कुछ ऐसे केमिकल्स होते हैं, जो इस समस्या को और बढ़ा सकते हैं।
सफेद दाग से जूझ रहे लोगों को ज्यादा मीठी चीजें जैसे कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट, सोडा और केक खाने से भी बचना चाहिए।
इन लोगों को ब्रेड, बिस्कुट, बेकरी वाले प्रोडक्ट्स का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि यह उनकी समस्या को बढ़ा सकता है।
अगर आपको भी सफेद दाग हो रहे हैं, तो इन चीजों को न खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com