फेफड़े ऑक्सीजन को एब्जॉर्ब कर ब्लड तक पहुंचाने का काम करते हैं और शरीर से कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकालते हैं। ये हमारे शरीर के अहम अंगों में शामिल है।
आज की खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और बढ़ते प्रदूषण के चलते हमारे फेफड़े समय से पहले वीक होने लगे हैं। ऐसे में इनका ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
अगर आप भी फेफड़े वीक होने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में ये आपको इन चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे आपके फेफड़े मजबूत हो सकते हैं। आइए इन चीजों के बारे में जानें।
अदरक में विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, जिंक, कॉपर और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो फेफड़ों को लोहे जैसी मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी जैसे बेरीज में विटामिन-सी, विटामिन-के, मैंगनीज, एंथोसायनिन, फ्लेवोनोइड, फाइबर और पोटेशियम होता है। ये पोषक तत्व फेफड़ों को हेल्दी रखते हैं।
कई लोगों का ऐसा मानना है कि ग्रीन टी केवल वेट लॉस करती है। यह आधा सच है। ग्रीन टी फेफड़ों को हेल्दी रखने का काम भी करती है। आप एक बार इसे जरूर पिएं।
अपने फेफड़ों में नई जान फूंकने के लिए आपको हल्दी का सेवन करना चाहिए। हल्दी में करक्यूमिन, विटामिन, मैंगनीज, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।
हालांकि, इन सभी चीजों का सेवन करते समय इनकी मात्रा का भी खास ख्याल रखें। इन चीजों को ज्यादा खाने से आप गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com