फ्रिज में भूल से भी न रखें ये 5 चीजें


By Farhan Khan19, Apr 2025 12:12 PMjagran.com

फ्रिज में चीजें रखना

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में इस मौसम में अक्सर लोग चीजों को फ्रिज में रखते हैं, ताकि चीजें तरोताजा रहें और खराब न हो।

फ्रिज में न रखें ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें भूल से भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

टमाटर न रखें

टमाटर को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। इससे टमाटर खराब होने का खतरा बना रहता है। टमाटर खुले में ही रखने चाहिए।

केले फ्रिज में रखने से बचें

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि जो लोग केले को फ्रिज में रखते हैं। इससे केला काला पड़ जाता है और धीरे-धीरे खराब होने लगता है।

ब्रेड होने लगते हैं बासी

अगर आप ऐसा सोचते हैं कि ब्रेड को फ्रिज में रखने से यह तरोताजा रहेंगे। यह आपकी भूल है। इससे ब्रेड बहुत जल्दी बासी होने लगते हैं।

आलू रखना हो सकता है खतरनाक

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आलू को फ्रिज में रखने से इसका टेस्ट बदल जाता है क्योंकि इसमें स्टार्च मौजूद होता है।

लहसुन भूल से भी न रखें

लहसुन को फ्रिज में रखने से इसमें मौजूद पोषक तत्वों का खात्मा हो जाता है। ऐसे में इसका स्वाद भी कुछ खास नहीं रह जाता है।

शहद की मिठास होने लगती है गायब

शहद में नेचुरल मिठास होती है। फ्रिज में शहद रखने से इसकी मिठास गायब हो जाती है और मिठास गायब होने से इसके फायदे नुकसान में बदलने लगते हैं।

फ्रिज में भूल से भी इन 5 चीजों को कभी न रखें। लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com