हड्डियों को मिलेगी लोहे जैसी मजबूती, खाएं ये चीजें


By Farhan Khan17, Jun 2024 10:00 AMjagran.com

हड्डियां मजबूत होना

शरीर के ढांचे को मजबूत और सही शेप में बनाए रखने के लिए हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरूरी है।

ओस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा

कमजोर हड्डियों की वजह से कम उम्र में ही आर्थराइटिस और ओस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

खाएं ये फूड्स

आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो हड्डियों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करेंगे।

पालक खाएं

पालक में आयरन के साथ-साथ कैल्शियम भी मौजूद होता है। कैल्शियम हेल्दी हड्डियों के लिए सबसे जरूरी होता है।

विटामिन-के से भरपूर

इनमें विटामिन-के भी मौजूद होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए पालक को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

ब्रोकली का सेवन

ब्रोकली में कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

डाइट में शामिल करें

इसमें विटामिन-के होता है, जो बोन हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होता है। इसलिए ब्रोकली को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

बादाम रोज खाएं

बादाम में प्रोटीन, कैल्शियम और पोटेशियम पाया जाता है। ये तीनों हड्डियों की मजबूती के लिए काफी जरूरी होते हैं। इसलिए अपनी डाइट में बादाम को शामिल करें।

अगर आप भी अपनी हड्डियां मजबूत बनाना चाहते हैं तो ये चीजें जरूर खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com