पितरों को भोजन में क्या खिलाना चाहिए?


By Ashish Mishra14, Sep 2024 11:28 AMjagran.com

पितृ पक्ष 2024

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व होता है। इस दौरान स्नान-दान करना बेहद शुभ होता है। आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष में पितरों को क्या भोजन कराना चाहिए?

पितृ पक्ष की शुरुआत

पंचांग के अनुसार, इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर 2024 से होगी। वहीं, इसका समापन 02 अक्टूबर को होगा। इस बीच पितरों को प्रसन्न करने के लिए पूजा की जाती है।

पितरों को क्या खिलाएं?

पितृ पक्ष के दौरान पितरों को कई चीजें खिलाना चाहिए। इन चीजों को खिलाने से पितृ प्रसन्न होने लगते हैं और परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद मिलता है।

खीर-पूड़ी खिलाएं

पितरों को खीर-पूड़ी खिलाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे खिलाने से कार्य में सफलता मिलती है और परेशानी से छुटकारा मिलता है।

केले का भोग लगाएं

यह भगवान विष्णु को बेहद पसंद हैं। केले का दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और संकट भी दूर होने लगते हैं।

उड़द की दाल

पितरों को उड़द की दाल बेहद पसंद है। इसे खिलाने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा, कद्दू, तोरई और आलू की सब्जियों का भोग लगाना चाहिए।

पितृ को प्रसन्न करने का मंत्र

पितृ पक्ष में पितरों की पूजा करते समय ॐ पितृ गणाय विद्महे जगत धारिणी धीमहि तन्नो पित्रो प्रचोदयात् मंत्र का जाप करना चाहिए।

पिंडदान करें

पितृ पक्ष में पिंडदान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और जीवन में रुके हुए कार्य होने लगते हैं। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

पढ़ते रहें

पितरों को प्रसन्न करने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ