फर्टिलिटी होगी बेहतर, खाएं ये फूड आइटम्स


By Farhan Khan20, Apr 2024 05:56 PMjagran.com

मेल इनफर्टिलिटी

मेल इनफर्टिलिटी दुनियाभर में चिंता का विषय बना हुआ है। हर 6 में से 1 जोड़े को प्रजनन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

महिलाएं ही नहीं पुरुष भी शिकार

पुराने समय से ही फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं को मुख्य रूप से महिलाओं से जोड़ा गया है। हालांकि सिर्फ महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी इनफर्टिलिटी का शिकार हो सकते हैं।

खाएं ये फूड आइटम्स

ऐसे में आज हम आपको कुछ फूड आइटम्स के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन करने से पुरुष अपनी इनफर्टिलिटी को बढ़ा सकता है।

नट्स और सीड्स

नट्स और सीड्स अखरोट ओमेगा -3 फैटी एसिड, विटामिन ई, सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं।

हल्दी का सेवन

हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों वाला एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो स्पर्म हेल्थ को लाभ पहुंचा सकता है।

अदरक खाएं

अदरक में जिंजरोल होता है, जो एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाला एक बायोएक्टिव कंपाउंड है, जो रिप्रोडक्टिव हेल्थ का समर्थन कर सकता है।

ग्रीन टी पिएं

ग्रीन टी कैटेचिन, शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है, जो स्पर्म को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने और स्पर्म क्वालिटी में सुधार करने में मदद कर सकती है।

पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी और ब्रोकोली जैसी सब्जियां विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन और ल्यूटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, जो स्पर्म को बढ़ाती है।

ये चीजें खाने से इनफर्टिलिटी में सुधार होता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

बालों में ऐसे प्याज लगाने से घुटनों तक लंबे होंगे बाल