गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में अक्सर हेल्दी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। वहीं, इस मौसम में फूड कॉम्बिनेशन सेहत के लिए वरदान माने जाते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें एक साथ खाने से आप लंबे समय तक हेल्दी रहेंगे। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
अगर आप वेट लॉस के लिए एक अच्छी डाइट लेवा चाहते हैं, तो इसके लिए ग्रीन टी में नींबू मिलाकर पिएं। इनमें मौजूद फाइबर वजन घटाता है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि शहद और ग्रीक योगर्ट एक साथ खाने आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग हो सकती है। इसमें विटामिन-सी होता है।
मक्के की रोटी और गुड़ दोनों में कार्बोहाइड्रेट, वसा और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देते हैं। दोनों को एक साथ जरूर खाएं।
गर्मियों में अक्सर पाचन से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती है। ऐसे में पाचन को चकाचक रखने के लिए ब्रोकली और लहसुन एक साथ खाएं। ये दोनों ही चीजें फाइबर से भरपूर होती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप टमाटर और एवोकाडो को एक साथ खाते हैं, तो इससे आपका दिल हेल्दी रहेगा। इन दोनों चीजों में पोटेशियम होता है।
चावल और दही दोनों की तासीर ठंडी होती है, जिन्हें गर्मियों में खाने से आपकी बॉडी ठंडी रहेगी। गर्मियों के लिए यह एकदम परफेक्ट फूड कॉम्बिनेशन है।
गर्मियों में आपको ये चीजें एक साथ जरूर खानी चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com