घर को बुरी नजर से बचाने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स


By Farhan Khan10, Nov 2025 06:39 PMjagran.com

वास्तु टिप्स से जुड़े नियम

अगर हम वास्तु टिप्स के बारे में बात करें, तो इसमें हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज के लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करने से आपकी दिन रात तरक्की हो सकती है।

बुरी नजर से बचने की टिप्स

आज हम आपको कुछ ऐसी वास्तु टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप फॉलो करते हैं, तो आप अपने घर को बुरी नजर से बचा सकते हैं। आइए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानें।

तेजपत्ता जलाएं

अगर आप शाम के समय लौंग, कपूर, ऊपला, पीली सरसों और तेजपत्ता डालकर जलाते हैं और इसके बाद इस धूप को घर के हर कोने में दिखाने से आपका घर बुरी नजर से बच सकता है।

नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा

इस उपाय से न केवल आप बुरी नजर से बच सकते हैं, बल्कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है। एक बार यह उपाय जरूर करें।

कपूर जलाएं

हिंदू धर्म में कपूर का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में अगर आप रोजाना घर में कपूर जलाते हैं, तो इससे आपके घर को बुरी शक्तियों से निजात मिल सकती है। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।

घर में होगा धन का आगमन

घर को बुरी शक्तियों से निजात मिलने के साथ-साथ आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। इसके अलावा धन की तिजोरी भी कभी खाली नहीं होगी। हालांकि, इस दौरान आपके मन में कोई नेगेटिव भाव नहीं होना चाहिए।

नमक का पोछा लगाएं

पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाकर उसका पोछा पूरे घर में लगाने से आपके जितने भी काम बिगड़ रहे थे, ऐसे सारे काम धीरे-धीरे बन जाएंगे। आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है। इसका रिजल्ट आपके सामने होगा।

फर्नीचर व्यवस्थित तरीके से रखें

इन वास्तु टिप्स के अलावा आपको अपने घर का फर्नीचर हमेशा व्यवस्थित तरीके से रखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे परिवार के साथ कोई न कोई अनहोनी हो सकती है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com