ये नुस्खे फॉलो करने से लंबे समय तक रहेंगे सेहतमंद


By Farhan Khan19, Sep 2024 07:00 AMjagran.com

छोटी-मोटी बीमारियों से परेशान

अक्सर लोग सर्दी, खांसी, बुखार और छोटी-मोटी बीमारियों से परेशान रहते हैं। इसके लिए लोग कई घरेलू उपाय अपनाते हैं।

सेहतमंद रहने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप लंबे समय तक सेहतमंद रह सकते हैं।  

संतुलित आहार लें

लंबे समय तक सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार लेने की कोशिश करें। कई बार गलत खानपान की वजह से हम बीमार हो जाते हैं।  

व्यायाम करें

नियमित व्यायाम करने से आप बीमारियों को अपने पास नहीं आने देंगे। इससे आपका मन भी काफी अच्छा रहेगा।

पर्याप्त नींद लें

अगर आप पर्याप्त नींद लेंगे, तो बीमारियां आपके पास नहीं आएंगी। कई बार पर्याप्त नींद न लेने की वजह से भी गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है।  

हाथ-पैर धोएं

खाने से पहले और शौच से आने के बाद हमेशा अपने हाथ-पैर धोएं। ज्यादातर बीमारियां इन चीजों को नजरअंदाज करने से भी हो सकती है।  

वातावरण को साफ-सुथरा रखें

अगर आप अपने घर के आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखेंगे, तो बीमारियां आपके पास नहीं आएंगी।

हेल्थ चेकअप कराएं

नियमित रूप से हेल्थ चेकअप कराएं, ताकि आप अपनी सेहत पर नजर रख सकें। चेकअप न कराने से हमें बीमारियों का पता नहीं चलता।  

हमेशा पॉजिटिव रहें। इससे आपकी मेंटल हेल्थ अच्‍छी रहेगी। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com