Ramadan 2025 : फिट रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स


By Farhan Khan01, Mar 2025 05:00 PMjagran.com

रमजान का महीना होता है पवित्र

इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। इस महीने में लोग दिन भर उपवास रखते है। सहरी और इफ्तार के समय ही खाना खाते हैं।

सेहतमंद रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर आप रमजान के महीने में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहते हैं, तो ये टिप्स आपके काम आ सकती है। आइए इन टिप्स के बारे में जानें।

बैलेंस डाइट लें

रमजान के महीने में तरोताजा रहने के लिए आपको हर रोज सहरी और इफ्तार के समय बैलेंस डाइट लेने की जरूरत है।

हरी सब्जियां खाएं

अपनी डाइट में अनाज से बनी चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। साथ ही ताजे फल, बींस और हरी सब्जियां अधिक खाएं।

एक्सरसाइज करें

अपने शरीर को एक्टिव रखें। दिनभर एक ही पोजिशन में न रहें। इसके लिए आप सुबह और शाम में नमाज अदा करने के बाद एक्सरसाइज जरूर करें।

सीढ़ी चढ़ें और स्ट्रेचिंग करें

एक्सरसाइज में सीढ़ी चढ़ें और स्ट्रेचिंग करें। इससे मेटाबोलिज्म नियंत्रित रहता है। इसके चलते आप पूरी तरह से फिट रहेंगे। कोई बीमारी भी नहीं होगी।

फलों का जूस पिएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सहरी के समय खाना खाने से एक घंटा पहले ताजे फल और फलों का जूस पिएं। इसके बाद सहरी करें।

तरबूज का सेवन करें

सहरी में पानी की अधिकता वाले फल जैसे खीरा, तरबूज और खरबूज का अधिक सेवन करें। इससे आपकी बॉडी में पानी की कमी नहीं होगी।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com