मानसून में आंखों को इंफेक्शन से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स


By Farhan Khan30, Jun 2025 04:23 PMjagran.com

आंखों में इंफेक्शन होना

मानसून शुरू हो चुका है और इस मौसम में आंखों में इंफेक्शन होना बना रहता है। इसके लिए तमाम तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए जाते हैं, जिनके अपने साइड इफेक्ट्स होते हैं।

आंखों को इंफेक्शन से बचाने की टिप्स

आज हम आपको कुछ ऐसी नेचुरल टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनके जरिए आप मानसून में अपनी आंखों को इंफेक्शन होने से बचा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

आईलाइनर को डिसइंफेक्टेंट करें

अगर आप मेकअप करती है, तो आई मेकअप करते समय ब्रश, आईलाइनर और मस्कारा को डिसइंफेक्टेंट करना न भूलें क्योंकि ऐसा न करने से आंखों में इन्‍फेक्‍शन की समस्या बढ़ सकती है।

आंखों को मसलने से बचें

मानसून में कभी भी अपनी आंखों को मसलना नहीं चाहिए। इससे कॉर्निया डैमेज होने का खतरा बना रहता है और आपकी आंखों में इंफेक्शन हो सकता है।

चश्मा लगाकर बाहर निकलें

मानसून में जब भी बाहर निकलें, तो चश्मा जरूर पहनें। इससे आपकी आंखें संक्रमित होने से बच सकती है। वहीं, ऐसा न करने से आपकी आंखों को नुकसान हो सकता है।

आंखों को बार-बार न छुएं

मानसून में अपनी आंखों को बार-बार न छुएं क्योंकि इस दौरान हवा में नमी के कारण बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं। अगर आप फिर भी छूना चाहते हैं, तो हाथों को पहले साबुन से धोएं।

पर्सनल तौलिया रखें

अपना खुद को एक पर्सनल तौलिया रखें। इससे बैक्टीरिया आपसे दूर रहेंगे और आपकी आंखों में इन्फेक्शन होने के चांस भी कम से कम बने रहेंगे।

आंखों को साफ पानी से धोएं

जब भी बाहर से घर के अंदर आए, तो अपनी आंखों को साफ पानी से जरूर धोएं। इससे आंखों में गई गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है और इंफेक्शन का भी खतरा कम रहता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com