डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए अपनाएं 7 टिप्स


By Akshara Verma13, Jul 2025 03:00 PMjagran.com

डार्क सर्कल्स कैसे करें कम?

आजकल डार्क सर्कल्स एक आम समस्या बनता जा रहा है, जो कई लोगों को तनाव, नींद की कमी, खराब डाइट और बढ़ते स्किन टाइम के कारणों से हो रहा है। इन्हें कम करने के लिए आप स्टोरी में बताई गई इन टिप्स को जरूर देखें।

अच्छी नींद लें

नींद की कमी डार्क सर्कल्स का एक आम कारण है। इसलिए, अच्छी नींद लेना बहुत महत्वपूर्ण है। आप रोजाना करीब 7-8 घंटे की नींद लें।

हाइड्रेटेड रहें

पानी पीना आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। साथ ही, डार्क सर्कल्स को कम करने में भी मदद करता है। पानी पीने से आंखों और चेहरे पर ग्लो आता है।

अच्छी डाइट

अगर आप डार्क सर्कल्स की समस्या से परेशान हो चुके है, तो आप अपनी डाइट में हरी सब्जियों को एड करें। यह आंखों की रोशनी के साथ-साथ डार्क सर्कल्स को भी कम करने में मदद करता है।

तनाव कम करें

तनाव डार्क सर्कल्स का एक आम कारण है। इसलिए, तनाव कम करने के लिए योग, ध्यान, और व्यायाम जैसे तरीकों का उपयोग करें।

आंखों की देखभाल करें

आंखों की देखभाल करना डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद कर सकता है। आंखों के आसपास की त्वचा को मॉइस्चराइज करें और आंखों को आराम दें।

आलू का उपयोग करें

आलू का उपयोग करने से डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद मिल सकती है। आलू को छीलकर और पतले स्लाइस में काट कर अपनी आंखों पर रखें और 10-15 मिनट तक रखें।

आंखों के काले घेरो को कम करने के लिए आप स्टोरी में बताई गई इन टिप्स को जरूर अपनाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva