मानसून की शुरूआत हो चुकी है। इसके चलते लोगों का लाइफस्टाइल भी पूरी तरह से चेंज हो चका है। लोग डाइट में मानसून से जुड़े फूड्स शामिल कर रहे हैं।
मानसून में बहुत सी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। इन बीमारियों में एलर्जी होना भी शामिल है। ऐसे में मानसून में सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जो आपको एलर्जी से बचा सकती है। आइए इन टिप्स के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
मानसून में एलर्जी से बचने के लिए जरूरी है कि कपड़े हमेशा साफ-सुथरे पहनें। गीले कपड़े न पहनें क्योंकि गीले कपड़ों में बैक्टीरिया पनपने का खतरा बना रहता है।
एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें, ताकि घर की हवा एकदम साफ बनी रहें। इसके अलावा आप नमी को कम करने के लिए डीह्यूमिडिफायर भी लगवा सकते हैं।
मानसून के दौरान अपने गले का खासतौर से ख्याल रखें। गले में खराश या नाक बहने जैसी दिक्कत होने पर ठंडी, खट्टी या बासी चीजों से परहेज करें। वरना समस्या बढ़ सकती है।
अपने आस-पास की नमी और गंदगी को कम करें। अगर घर में सीलन बन रही है, तो इसका तुरंत इलाज करें। इसके अलावा ऐसा हिसाब बनाए कि कमरे में पर्याप्त रोशनी और हवा आती रहे।
मानसून में आपको बासी खाना खाने से बचना चाहिए क्योंकि बासी खाना आपको बीमार बना सकते है। ऐसे में गर्म और ताजा खाना खाएं। वहीं, आप खिचड़ी भी खा सकते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com