अच्छी गट हेल्थ के लिए फॉलो करें ये टिप्स


By Priyam Kumari28, Oct 2025 02:38 PMjagran.com

गट हेल्थ को अच्छा कैसे बनाएं?

गट हेल्थ यानी हमारा पाचन तंत्र जो पूरी सेहत को प्रभावित करता है। अगर गट हेल्थ खराब हो जाए तो कब्ज, सूजन, थकान और कई बीमारियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं गट हेल्थ को बेहतर बनाने के 7 आसान टिप्स।

फाइबर युक्त आहार लें

गट हेल्थ को अच्छा बनाने के लिए अपनी डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दालें शामिल करें। फाइबर गट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और पाचन सही रखता है।

पर्याप्त पानी पिएं

दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। इससे टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और गट क्लीन रहता है।

नियमित व्यायाम करें

रोजाना थोड़ी देर टहलना या योग करने से पाचन बेहतर होता है और गट में ब्लोटिंग या गैस नहीं बनती।

प्रोबायोटिक फूड खाएं

दही, छाछ, इडली, किमची या कांजी जैसे फर्मेंटेड फूड्स में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो गट माइक्रोबायोम को मजबूत करते हैं।

स्ट्रेस कम करें

तनाव गट हेल्थ को सीधे प्रभावित करता है। मेडिटेशन, गहरी सांसें या संगीत सुनने जैसी आदतें तनाव घटाने में मदद करती हैं।

सही नींद लें

गट और ब्रेन का गहरा कनेक्शन होता है। रोज 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेने से गट बैलेंस बना रहता है।

प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं

ज्यादा तला-भुना, मीठा या पैक्ड फूड गट बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचाता है। इन्हें सीमित मात्रा में ही खाएं।

इन आसान टिप्स की मदद से गट हेल्थ को बेहतर बनाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva