शास्त्रों में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ मानी गई हैं। रविवार का दिन भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन को लेकर लोगों की अपनी-अपनी मान्यताएं हैं।
जो भक्त भगवान सूर्य नारायण को प्रसन्न करना चाहते हैं, उन्हें रविवार के दिन का उपवास अवश्य करना चाहिए। साथ ही इस दिन के नियमों का पालन करना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन गुड़, दूध, चावल और वस्त्रों का दान करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि ये चीजें जरूरतमंदों में बांटे। ऐसा करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।
अगर धन की मुश्किलों से लगातार परेशान हैं, तो आपको रविवार के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए।
ऐसी मान्यता है कि जो लोग ऐसा करते हैं उनके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
रविवार के दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए। साथ ही जल चढ़ाते समय 'ओम सूर्याय नमः' का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।
रविवार के दिन गायत्री मंत्र ''ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्यः धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥'' का जाप करना बेहद ही शुभ माना जाता है।
जो जातक ऐसा करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। हो सके तो रविवार के दिन इसका जाप 108 बार करें।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com