बढ़ते मानसून के मौसम को देखते हुए मलेरिया का खतरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं इससे बचने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं। जी हां, आइए जानते हैं 7 ऐसे उपाय जो मलेरिया से बचाव करने में मदद करेंगे।
मानसून में मलेरिया से बचने के लिए आप घर में मच्छरदानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे अपने बिस्तर, खिड़कियों और दरवाजों पर लगा सकते हैं।
आप रात में सोने से पहले आपने कमरे में मच्छर भगाने वाले स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद दवाई मच्छरों से आपको मुक्ति दिलाएगा। मच्छर भगाने वाली क्रीम, स्प्रे या कॉइल का उपयोग करें।
क्या आप जानते हैं मानसून में जमे पानी में मच्छर पनपने लगते है, इसलिए पानी जमा नहीं होने दें। आप इनसे बचने के लिए घर के कूलर को नियमत रूप से साफ करें। साथ ही, बर्तनों और गमलों में पानी जमा न होने दें।
आप मानसून में मच्छरों से बचने के लिए घर के कूड़े और कचरे को साफ रखें। इससे मच्छरों के पैदा होने में कमी आएगी। साथ ही, आपको मलेरिया जैसी बीमारियों से राहत मिलेगी।
मलेरिया से बचने के लिए आप इसके लक्षणों को समय के रहते पहचाने जिससे इस बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकें। इस बीमारी में बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और थकान जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं।
मलेरिया के लक्षणों को पहचानने के बाद डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज करें और दवाओं का सेवन करें।
शरीर को मलेरिया से बचाने के लिए आप इसकी वैक्सीन का इस्तेमाल करें। यह आपके शरीर को हेल्दी बनाएगा। साथ ही, यह आगे के लिए भी सुरक्षा प्रदान करेगा।
आप मानसून में मलेरिया जैसी बिमारी से बचने के लिए इन उपायो का इस्तेमाल करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva