दांतों को कैविटी से बचाने के लिए अपनाएं ये आदतें


By Priyam Kumari27, Oct 2025 03:24 PMjagran.com

क्यों जरूरी है कैविटी से बचाव?

कैविटी यानी दांतों में छोटे-छोटे छेद बनना दर्द, संवेदनशीलता और इंफेक्शन का कारण बन सकता है। अगर शुरुआती कदम न उठाएं, तो दांत टूटने या फीलिंग की जरूरत पड़ सकती है। आइए जानें इससे बचाव के कुछ आसान टिप्स।

दिन में दो बार करें ब्रश

सुबह और रात को ब्रश करने से दांतों की सतह पर जमा प्लाक और बैक्टीरिया हट जाते हैं। फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट इस्तेमाल करें। ब्रश 2 मिनट तक धीरे-धीरे करें, ताकी सभी दांत साफ हों।

शुगर और स्टिकी फूड्स कम खाएं

चीनी और चिपचिपा खाना कैविटी का मुख्य कारण हैं। अगर इन्हें खाएं तो तुरंत ब्रश करें या मुंह धोएं। स्नैक्स के बजाय फल या नट्स लेना बेहतर ऑप्शन है।

पानी खूब पिएं

पानी मुंह को हाइड्रेट रखता है और एसिड को कम करता है। खाने के बाद पानी पीने से दांतों पर लगे शुगर और एसिड तुरंत साफ हो जाते हैं।

फ्लॉस करना न भूलें

ब्रश दांतों के बीच फंसे भोजन के कणों को पूरी तरह नहीं हटा पाता। फ्लॉस से रोजाना दांतों के बीच सफाई करें, इससे मसूड़ों की सेहत भी अच्छी रहती है।

नियमित डेंटिस्ट चेकअप

साल में कम से कम दो बार डेंटिस्ट से चेकअप कराएं। शुरुआती कैविटी जल्दी पकड़ में आ जाती है और इसका इलाज आसान होता है।

हेल्दी डाइट अपनाएं

दांतों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम, विटामिन D और प्रोटीन युक्त खाना खाएं। दूध, दही, पनीर, हरी सब्जियां और अंडे दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

मुंह में संतुलित pH बनाए रखें

एसिडिक ड्रिंक्स और कॉफी ज्यादा पीने से दांत कमजोर होते हैं। नींबू या ऑरेंज जैसी चीजें खाने के बाद मुंह धोएं और शुगर फ्री गम चबाएं।

इन 7 अच्छी आदतों को अपनाकर दांतों को कैविटी से बचाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के  साथ। All Images Credit: Canva