सर्दियों में पाचन को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये इफेक्टिव उपाय


By Farhan Khan11, Dec 2025 01:31 PMjagran.com

सर्दियों में पेट खराब होना

सर्दियों का मौसम जैसे जैसे करीब आता है। वैसे वैसे बीमारियां हमें घेरने लगती है। ठंड के मौसम में आमतौर पर पेट के खराब होने की शिकायत सबसे ज्यादा बार हमारे सामने आती है। ऐसे में पेट का खास ख्याल रखना चाहिए।

पाचन को मजबूत बनाने के उपाय

आज हम आपको कुछ ऐसे इफेक्टिव उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप फॉलो करते हैं, तो इससे आपका पाचन यंत्र मजबूत हो सकता है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।

दो लीटर पानी रोज पिएं

सर्दियों में अपने पेट का पाचन अच्छा रखने के लिए आपको दिन में कम से कम 2 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। अगर प्यास न लग रही हो, तब भी पीना चाहिए। इससे आपका पाचन शांत होता है।

फाइबर का सेवन करें

आपको सर्दियों में फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए क्योंकि फाइबर आपके पेट का खास ख्याल रखता है। इसके लिए आपको सेब, नाशपाती, ब्रोकली, गाजर, चना, राजमा, और ब्राउन राइस आदि चीजें खानी चाहिए।

प्रोवायोटिक्स का सेवन करें

आपको फाइबर के अलावा प्रोवायोटिक्स का भी सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप छाछ, दही, और किमची आदि खा सकते हैं। ये प्रोवायोटिक्स आंतों की सेहत लिए बेहतर माने जाते हैं।

घी का सेवन करें

आपको सर्दियों में घी खाना चाहिए। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, ब्यूट्रिक एसिड, और फाइबर होता है, जो आपके पेट का ख्याल रखता है।

डाइट में दालचीनी शामिल करें

आपको अपनी डाइट में अजवाइन, अदरक, दालचीनी, जीरा व गर्म मसाले शामिल करने चाहिए। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, और फाइबर होता है। ये पोषक तत्व पेट के लिए अच्छे माने जाते हैं।

चीजें लिमिट में खाएं

हालांकि, आपको पाचन को मजबूत बनाने वाली इन चीजों का सेवन करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इन्हें लिमिट में खाएं। ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com