कई लोगों को रात में सोते समय नींद नहीं आती है। आइए जानते हैं कि रात में बेहतर नींद के लिए कौन से तरीके अपनाने चाहिए?
कई बार खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव होने से रात में नींद न आने की समस्या होने लगती है। इसे दूर करने के लिए कई टिप्स अपनानी चाहिए।
कई तरीके ऐसे होते हैं, जिसे अपनाने से रात में बेहतर नींद आती है। इससे तनाव की समस्या भी दूर होने लगती है।
रात में सोने से पहले कैफीन युक्त चीजें खाने से बचना चाहिए। इससे बेहतर नींद आती है।इन चीजों को खाने से रात में नींद न आने की समस्या हो सकती है।
रात में सोने से 1 घंटे पहले फोन का उपयोग करना बंद कर देना चाहिए। इससे बेहतर नींद आती है और मानसिक हेल्थ भी बेहतर रहता है।
शरीर को फिट रखने के लिए रोजाना कम से कम 20-30 मिनट तक एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे रात में बेहतर नींद आने लगती है।
अगर आप बेहतर नींद चाहते हैं, तो तनाव से दूर रहें। इससे रात में अच्छी नींद आती है और मानसिक बीमारियों के होने का खतरा भी नहीं रहता है।
रात में नींद न आने पर डाइट में केले, दूध, और सफेद चावल शामिल करना चाहिए। इसे खाने से रात में बेहतर नींद आती है।
शरीर को फिट रखने वाली टिप्स के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ