तस्वीर में छिपे ये 3 अंतर खोजने वाले कहलाएंगे चाचा चौधरी


By Farhan Khan13, Jan 2025 07:00 AMjagran.com

ऑप्टिकल इल्यूजन है एक मजेदार गेम

ऑप्टिकल इल्यूजन एक मजेदार गेम है, जो आपके दिमाग और आंखों की परीक्षा लेता है। दिमाग को एक्टिव रखने के लिए रोज ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व करना चाहिए।

आज का ऑप्टिकल इल्यूजन

आज हम आपके लिए एक ऐसा चैलेंज लेकर आए है, जो आपके लिए मजेदार तो हो सकता है लेकिन इसे हल करने में आपके पसीने छूट जाएंगे।

तस्वीरों में 3 अंतर ढूंढें

आपके सामने दो तस्वीरें दी गई हैं, जिसमें एक बच्चा बर्फ के गोले के साथ खेल रहा है। आपको देखने में ये तस्वीरें एक जैसी लग रही होंगी लेकिन इन तस्वीरों में 3 अंतर छिपे हैं।

12 सेकंड में ढूंढें 3 अंतर

अगर आप खुद को होशियार मानते हैं, तो ऐसे में आपको 12 सेकंड के अंदर 3 अंतर खोजने हैं। आपका समय शुरू होता है अब।

ऑप्टिकल इल्यूजन का जवाब ढूंढने में लीजिए मदद

दोनों तस्वीरों को ध्यान से देखने पर आप दोनों के बीच का अंतर पहचानने में सफल हो पाएंगे। अगर आपको इसका जवाब नहीं मिला है, तो हम आपकी मदद करते हैं।

ऑप्टिकल इल्यूजन में पहले और दूसरे अंतर का जवाब

पहली तस्वीर में दस्तानों का रंग दूसरी तस्वीर से अलग है। दूसरा अंतर तस्वीर में मौजूद पेड़ पर है। पहली तस्वीर में पेड़ पर बर्फ है, लेकिन दूसरी तस्वीर में नहीं है।

ऑप्टिकल इल्यूजन में तीसरे अंतर का जवाब

तीसरा और आखिरी अंतर यह है कि पहली तस्वीर में लड़के का मफलर लंबा है, जबकि दूसरी तस्वीर में छोटा है। उम्मीद है आपको यह इल्यूजन पसंद आया होगा।

अपने दिमाग और अपनी नजरों को शॉर्प बनाने के लिए आपको इस तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व करते रहना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com