ढूंढे तस्वीर में छुपी मछली, कहलाएंगे बाजीगर


By Farhan Khan31, Mar 2023 06:42 PMjagran.com

दिमाग की कसरत

आज हम आपके दिमाग की कसरत कराने के लिए एक नया तरीका लाए हैं।

कितना तेज चलता है

इस कसरत से पता लग जाएगा कि आपका दिमाग कितनी तेजी से काम करता है।

नजर कितनी पारखी है

इसके अलावा आपकी नजर कितनी पारखी है इसका भी अंदाजा लग जाएगा।

ऑप्टीकल इल्यूजन

ऑप्टीकल इल्यूजन यानी एक ऐसा गेम जिसमें आपके दिमाग और नजर की परीक्षा ली जाती है।

आज का चैलेंज

आज हम आपके लिए एक ऐसा ही इल्यूजन लेकर आए हैं।

टहनियों के बीच मछली ढूंढे

तस्वीर में आपको लाल रंग की टहनियां नजर आ रही होंगी। इसमें आपको एक मछली को ढूंढना है।

बाज जैसी नजरें दौड़ाएं

अपनी बाज जैसी नजरों को दौड़ाएं और 10 सेकंड में छुपी मछली को ढूंढे।

ढूंढने में हम आपकी मदद करते है

अगर आप अपनी आंखों और दिमाग पर काफी जोर देने के बाद भी आप इस तस्वीर में छिपी मछली को नहीं ढूंढ सके हैं, तो हम आपकी मदद कर देते हैं।

तस्वीर के बाई ओर देखें

नीचे दी गई तस्वीर में बांई ओर देखें, आपको पीले रंग की मछली नजर आएगी, जिसकी आंखें देखी जा सकती हैं।