आने वाला शुक्रवार सिनेलवर्स के लिए काफी खास रहने वाला है। इस वक्त सिनेमाघरों में मनोज बाजपेयी की भैया जी और राजकुमार राव की श्रीकांत लगी हुई है।
31 मई यानी कल सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज को तैयार हैं, इस दिन धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के साथ-साथ अन्य फिल्में भी रिलीज हो रही हैं।
राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है और इसे धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले रिलीज किया गया है।
वहीं अनुपम खेर की फिल्म ‘छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान’ 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अनुपम के अलावा मकरंद देशपांडे, सुरभि तिवारी और अन्य ने रोल किया है।
अगर थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो यह फिल्म आपके लिए है। यह फिल्म भी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें अनिल कपूर, दिव्या खोसला और हर्षवर्धन राणे ने रोल किया है।
वहीं श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी फिल्म मंथन एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हाल में हुए कान्स में दिखाई गई थी। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के साथ स्मिता पाटिल, गिरीश कर्नाड, अमरीश पुरी, कुलभूषण खरबंदा लीड रोल में हैं।
हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं तो इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं। यह एक एक्शन फिल्म है जो 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में ये फिल्में रिलीज हो रही हैं, एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com