आजकल ओटीटी की दुनिया का विस्तार बहुत तेजी से हो रहा है और लोग इन प्लेटफॉर्म को बहुत पसंद कर रहे हैं, यहां पर अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज आती रहती हैं।
फिल्में और सीरीज हर हफ्ते रिलीज होती रहती हैं, ऐसे में इस हफ्ते रिलीज होने वाली कुछ फिल्मों और सीरीज के बारे में बताएंगे।
ड्यून का पहला पार्ट साल 2021 में रिलीज हुआ था और दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी, इसका दूसरा पार्ट 21 मई को जियोसिनेमा पर रिलीज हो रहा है।
वहीं इस सीरीज का पांचवां सीजन 23 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रहा है।
अगर क्रिकेट फैन हैं तो यह सीरीज देखना बिल्कुल भी मिस न करें, इस सीरीज में एक जमाने की बेस्ट टीम का पतन कैसे होता है, इसके बारे में दिखाया गया है। सीरीज 23 मई को अमेजन प्राइम पर आ रही है।
यह एक म्यूजिकल सीरीज है, इस सीरीज में उन लोगों की कहानियों को दिखाया जाएगा, जिन्होंने पॉप म्यूजिक को दुनिया में एक नई पहचान दिलाई। इसका पहला शो 24 मई को हॉस्टार पर शुरू हो रहा है।
यह सीरीज 7 महिलाओं की कहानी को दिखाती है, सीरीज में महिलाएं काफी खुश दिखाई गई हैं, लेकिन जब उन्हें अपनी दोस्त की अस्थियां मिलती हैं तो सभी शॉक्ड रह जाती हैं, यह सीरीज 24 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।
हॉलीवुड फिल्मों के फैन हैं तो इस सीरीज को बिल्कुल भी मिस न करें, यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई फिल्म का सीक्वल है। इसे 21 मई से देखा जा सकता है।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com