बीते 21 दिसंबर को फिल्ममेकर आनंद पंडित ने अपने 60वें जन्मदिन का ग्रेंड सेलिब्रेशन किया। आनंद पंडित के बर्थडे बाश में तमाम बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा।
हर साल की तरह इस बार भी आनंद पंडित की जन्मदिन पार्टी में कई बॉलीवुड सितारों ने जलवा बिखेरा। आइये देखें सेलेब्स के शानदार लुक्स।
इस ग्रैंड बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के भाईजान ब्लैक पेंट ब्लेजर और ब्लू शर्ट में बेहद हैंडसम नजर आए।
वही उर्वशी रौतेला सिल्वर कलर के ट्रांसपेरेंट सेक्विन गाउन में पार्टी की शान बनी रहीं। एक्ट्रेस से किसी की नजरें नहीं हट पा रही थीं।
वही बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी काजोल ने सिल्वर ग्लिटरी फ्रंट स्लिट साड़ी में अपना जलवा बिखेरा। काजोल का ये लुक छा गया।
इसके साथ ही कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन ऑल ब्लैक लुक में अपना जलवा बिखेरते नजर आए।
हर बार की तरह सनी लियोनी हाई स्लिट कट आउट गाउन में बेहद हॉट नजर आई। जबकि गदर की सकीना लाइट कलर की शार्ट ड्रेस में छा गई।
टीवी के फेमस कपल राहुल वैद्य और दिशा परमार भी पार्टी में पहुंचे। दिशा रेड शार्ट ड्रेस में बेहद बोल्ड दिख रही थीं।