साल 2016 में आई फिल्म सनम तेरी कसम ने हाल ही में सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक दी है। हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म को अब दर्शकों द्वारा ढेर सारा प्यार मिल रहा है।
हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर ये फिल्म भले ही 2016 में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन अब छप्परफाड़ कमाई कर रही है।
इस फिल्म में हर्षवर्धन और मावरा ने बेहतरीन एक्टिंग की थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। हालांकि, सरू के रोल के लिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा पहली च्वाइस नहीं थीं।
सनम तेरी कसम री-रिलीज होने के बीच मावरा का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बताती हैं कि इससे पहले 125 लड़कियां सरू के रोल के लिए रिजेक्ट हुई थीं।
मावरा ने बताया कि फिल्म में कई इमोशनल सीन थे, जिसके लिए कास्टिंग डायरेक्टर उन्हें रिजेक्ट कर रहे थे। वहीं, मावरा को इस रोल के लिए इसलिए चुना गया, क्योंकि उन्होंने इन सीन को बहुत ही अच्छे से हैंडल किया।
अब हम सनम तेरी कसम की री-रिलीज की बात करें, तो मूवी को वेलेंटाइन वीक में रिलीज किया गया। शुक्रवार को 4.75 करोड़ और शनिवार को 5.25 करोड़ का डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन किया।
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram, IMDb & Jagran