जनवरी 2025 में पड़ने वाले व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट


By Ashish Mishra26, Dec 2024 12:17 PMjagran.com

व्रत-त्योहार

हर महीने में कई व्रत-त्योहार पड़ते हैं। इस दौरान पूजा-पाठ करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि जनवरी 2025 में कौन से व्रत-त्योहार पड़ेंगे?

पूजा-पाठ करना

त्योहारों पर पूजा-पाठ करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही, साधक के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

जनवरी में व्रत-त्योहार

इस महीने में कई व्रत-त्योहार पड़ते हैं। इस दौरान देवी-देवताओं की पूजा करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

विनायक चतुर्थी

03 जनवरी 2025 को विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं और साधक के जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।

शनि प्रदोष व्रत

11 जनवरी को शनि प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा करना शुभ होता है। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

स्वामी विवेकानंद जयंती

12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई जाएगी। इस दिन को युवा दिवस के नाम से भी जाना जाता है।

लोहड़ी और मकर संक्रांति

13 जनवरी को लोहड़ी मनाई जाएगी। वहीं, 15 जनवरी को मकर संक्रांति है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में गोचर करेंगे।

पौष अमावस्या

29 जनवरी को पौष अमावस्या है। इस दिन स्नान-दान करना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

पढ़ते रहें

सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ