गाय को खिलाएं यह एक रोटी, हर मनोकामना होगी पूरी


By Farhan Khan19, Aug 2025 05:20 PMjagran.com

गाय की सेवा करें

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, गाय को गौ माता का दर्जा दिया गया है। गाय में देवी-देवताओं का वास माना गया है। व्यक्ति को अपने पाप को मिटाने के लिए गाय का सेवा करना चाहिए।

गाय को खिलाएं यह रोटी

आज हम आपको एक ऐसी रोटी के बारे में बताएंगे, जिसे गौमाता को खिलाने से आपका जीवन धन्य हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

गाय को घी की रोटी खिलाएं

हम आपको घी की रोटी के बारे में बता रहे हैं। अगर आप रोजाना गाय को घी की रोटी खिलाते हैं, तो इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।  

बनेंगे बिगड़े काम

अगर आपके काम बार-बार बनते-बनते बिगड़ जाते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहली घी की रोटी गाय को खिलानी चाहिए। जल्द आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा।

नकारात्मक भाव न रखें

जब भी आप गाय को घी की रोटी खिलाएं, तो आपके मन में किसी भी तरह का नकारात्मक भाव नहीं होना चाहिए। नहीं, तो आपको पुण्य नहीं मिलेगा।

कुंडली में सूर्य की स्थिति होगी मजबूत

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर है, तो उसे हर रविवार को गाय को घी लगी रोटी खिलानी चाहिए। इससे जल्द आपका काम हो जाएगा।    

शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति

जब शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही हो, तो उसके कष्टों से निवारण पाने के लिए हर शनिवार काली गाय को घी की रोटी खिलानी चाहिए।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com