विष्णु जी का प्रिय मंत्र कौन सा है?


By Ashish Mishra05, Sep 2024 06:00 AMjagran.com

भगवान विष्णु की पूजा

अक्सर लोग गुरुवार के दिन स्नान करके भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानी दूर होती है। आइए जानते हैं कि भगवान विष्णु का प्रिय मंत्र क्या है?

पूजा-पाठ करना

रोजाना पूजा पाठ करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव होता है। इसके साथ ही, देवी-देवता प्रसन्न होकर साधक के ऊपर आशीर्वाद बनाए रखते हैं।

मंत्र का जाप

जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है और खूब पैसा कमाता है।

भगवान विष्णु का प्रिय मंत्र

भगवान विष्णु की पूजा करते समय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से साधक की मनोकामना पूर्ण होने लगती है।

इस मंत्र का भी जाप करें

नारायण की पूजा करते समय ॐ नमो नारायणाय मंत्र का भी जाप करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।

भगवान विष्णु को भोग लगाएं

नारायण की पूजा के दौरान पंचामृत, पंचमेवा और केसर की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को भगवान विष्णु की पूजा करते समय इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

परिवार में सुख समृद्धि

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से परिवार में सुख समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, गृह क्लेश की समस्या दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

मंत्रों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ