Fatima Sana Shaikh के साड़ी लुक्स करें ट्राई, पीछे-पीछे घूमेंगे पतिदेव


By Priyam Kumari26, Jan 2025 09:24 PMjagran.com

बॉलीवुड एक्ट्रेस Fatima Sana Shaikh

फिल्म दंगल से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है।

Fatima Sana Shaikh के साड़ी लुक्स

फातिमा सना शेख अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं। अगर आप शादी या फंक्शन में जाने के लिए साड़ी खरीदने जा रही हैं, तो आज हम आपको एक्ट्रेस के साड़ी लुक्स दिखाएंगे, जिनसे आप आइडिया ले सकती हैं।

टिशू सिल्क साड़ी

आप दोस्ती की शादी में गोल्डन कलर की टिशू सिल्क साड़ी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी काफी क्लासी लुक देती हैं। आप फातिमा के साड़ी लुक को चुन सकती हैं।

सीक्वेन साड़ी

अगर आप पतिदेव के साथ बाहर डेट पर जा रही हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही ब्लैक कलर की सीक्वेन साड़ी को चुनें। एक्ट्रेस ने साड़ी को स्टाइलिश बनाने के लिए कोर्सेट ब्लाउज पहना है।

शिमरी साड़ी

इन दिनों शिमरी साड़ी काफी ट्रेंड में है। इस तरह की साड़ी लुक पर चार चांद लगा देती हैं। आप भी एक्ट्रेस के इस शिमरी साड़ी को अपने वॉडरोब में शामिल कर लें।

पर्ल वर्क साड़ी

आप साड़ी में सबसे डिफरेंट और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो फातिमा के इस लुक को ट्राई करें। व्हाइट कलर की पर्ल वर्क साड़ी में एक्ट्रेस हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।

ऑर्गेंजा साड़ी

फातिमा पर्पल कलर की ऑर्गेंजा साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साड़ी पर गोल्डन कलर का बॉर्डर चार चांद लगा रहा है। ऐसी साड़ी को आप डेली वियर में चुन सकती हैं।

ग्लिटर साड़ी

अगर आप नाईट पार्टी में इस तरह की ग्लिटर साड़ी पहनकर जाएंगी, तो महफिल की जान बन सकती हैं। इस तरह की साड़ी पार्टी के लिए बेस्ट है।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@fatimasanashaikh)