टीवी की दुनिया में ऐसी बहुत सी जोड़ियां हैं, जिन्हें सेट पर एक साथ काम करने के दौरान प्यार हो गया और आज वह रील से रियल लाइफ जोड़ी बन चुके हैं।
आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपने सीरियल के सेट पर हमसफर मिल गया। चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ जोड़ियों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं।
इस लिस्ट में गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी का नाम भी शामिल है। टीवी की राम-सीता की जोड़ी रियल लाइफ में भी बेस्ट कपल हैं। इन्होंने साल 2009 में शादी की थी। बता दें कि टीवी का ऐतिहासिक शो रामायण में दोनों ने राम-सीता का किरदार निभाया था।
रवि दुबे और सरगुन मेहता फेमस कपल्स में से एक हैं। इस जोड़ी ने टीवी शो करोल बाग में पति-पत्नी का रोल निभाया था, जिसके बाद उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने साल 2013 में शादी करने का फैसला लिया।
इस लिस्ट में दिव्यांका और विवेक दहिया भी हैं। इन दोनों कपल को भी टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें के सेट पर प्यार हो गया था। साल 2016 में दोनों ने सात फेरे लिए।
टीवी सीरियल ससुराल सिमर का में दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने पति-पत्नी का रोल प्ले किया था। इन्हें भी सेट पर एक दूसरे से प्यार हो गया और साल 2018 में दोनों एक दूसरे के हमसफर बनें।
कई रियलिटी शोज और टीवी पर एक साथ नजर आ चुके जय भानुशाली और माही विज का नाम भी इस लिस्ट में है। यह भी रील से रियल लाइफ जोड़ी बनी। 2011 में दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था।
बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram