आज के समय में मानसिक थकान हम सभी को कभी न कभी परेशान करती है। इससे न केवल फोकस करने में दिक्कत होती है, बल्कि याददाश्त भी कमजोर होने लगती है।
अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के अनुसार, ये ब्रेन एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती है।
मायो क्लिनिक के अनुसार, चीजों की लिस्ट बनाने और उन्हें याद करने जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके लिए 30 सेकंड के लिए अलग-अलग चीजों की एक लिस्ट देखें।
आंखें बंद करके जितने आइटम याद कर सकते हैं, उन्हें दोहराएं। इस प्रैक्टिस को रोजाना दोहराएं। इससे आपकी याददाश्त मजबूत हो सकती है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, आप ब्रेन के लिए शब्दों को एक के बाद एक जोड़कर चेन बनाने से जुड़ी एक्सरसाइज कर सकते हैं।
इस एक्सरसाइज को करने से न सिर्फ दिमाग की एक्टिविटी बढ़ती है, बल्कि यह आपकी क्रिएटिविटी को भी बढ़ाएगी। आप कुछ इस तरह से यह एक्सरसाइज कर सकते हैं।
एक शब्द से शुरुआत करें, जैसे
इस प्रक्रिया को तब तक जारी रखें जब तक आप पहले वाले शब्दों को भूलने न लगें। इस प्रैक्टिस को रोजाना 5 मिनट तक करें। आपको काफी फायदा होगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com