पीठ में दर्द के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें?


By Farhan Khan24, Jan 2024 12:32 PMjagran.com

कमर दर्द की प्रॉब्लम

आजकल हर दूसरा वर्किंग प्रोफेशनल कमर दर्द से परेशान है। लगातार सीट पर बैठे रहकर काम करने से कमर दर्द की प्रॉब्लम हो सकती है।

सोने में परेशानी

कमर दर्द इग्नोर करते रहने से ये और ज्यादा गंभीर हो सकता है और बाद में इस दर्द के कारण बैठने, चलने, खड़े रहने यहां तक कि सोने में भी परेशानी हो सकती है।

करें ये एक्सरसाइज

ऐसे में आज हम आपको कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिन्हें करने से आप कमर दर्द से निजात पा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

पेल्विक टिल्ट

कमर के निचले हिस्से में दर्द है, तो पेल्विक टिल्ट एक बहुत ही असरदार एक्सरसाइज है। इसे दूर करने के लिए आप ऐसे एक्सरसाइज कर सकते हैं।

पीठ के बल लेट जाएं

मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। अपने पेट पर जोर डालें और अपने पीठ को फर्श पर सीधे रखें। सांस लेते और छोड़ते रहें।

गहरी सांस लें और छोड़ दें

अपनी इस पोजिशन को 10 सेंकड के लिए बनाएं रखे। फिर आराम से गहरी सांस लेते हुए छोड़ दें। इसे आप 2 से 4 बार 1 से 2 सेट में दोहरा सकती हैं।

नी टू चेस्ट स्ट्रेचिंग

जिन लोगों को लंबे समय से पीठ दर्द की समस्या है, उन्हें नी टू चेस्ट स्ट्रेच जरूर करना चाहिए।

पीठ के बल लेट जाएं

पीठ के बल लेट जाएं। पहले एक घुटने को ऊपर उठाएं और उसे दोनों हाथों से छाती को ओर दबाएं। इससे रीढ़ की हड्डी पर प्रेशर पड़ता है। 5-10 सेकेंड तक रुकें। फिर नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।

प्रोसेस दोहराएं

दूसरे पैर से भी यही प्रोसेस दोहराएं। हर स्ट्रेच को 2 से 3 बार दोहराएं, इसे सुबह और रात में सोने से पहले कर सकते हैं।