आपको दूसरे देश में एंट्री के लिए वीज़ा की ज़रूरत पड़ती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के ऐसे कई शहर हैं, जहां आप बिना अनुमति या परमिट के नहीं जा सकते।
लद्दाख की कुछ जगहें LOC के पास हैं, इसलिए वहां जाने के लिए परमिट ज़रूरी है। इसके अलावा नुब्रा घाटी, त्सो मोरीरी झील, खारडुंगला पास भी हैं। इन जगहों के लिए सभी को सिर्फ एक दिन का पर्मिट मिलता है।
हर साल हज़ारों लोग नागालैंड की खूबसूरत वादियों का दीदार करने पहुंचते हैं। लेकिन कोहिमा, मोकोकचुंग, वोखा, दीमापुर, मॉन, किफिरे जाने के लिए परमिट ज़रूरी है। यहां 5 दिन का लाइसेंस 50 रूपए में मिलता है।
इस राज्य के ईटानगर, तवांग, रोइंग, पासीघाट, भालुकपॉन्ग, बॉम्डिला, ज़ीरो आदि जगहों के लिए परमिट चाहिए होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये जगहें भूटान, मयांमार और चीन के बॉर्डर से लगती हैं।
त्सोंगमो झील, गोइचला ट्रेक, नाथुल्ला, युमथांग, गुरुडोंगमार झील जैसी सिक्किम की खूबसूरत जगहों की सैर बिना परमिट के नहीं हो सकती। इन जगहों पर जाने के लिए आपको इनर लाइन पर्मिट की ज़रूरत पड़ेगी।
देश के उत्तरपूर्वी हिस्से के खूबसूरत शहर मणिपुर के दीदार करना भी आसान नहीं। यहां जाने के लिए भी आपको परमिट की ज़रूरत पड़ेगी। इसलिए अपने साथ पासपोर्ट साइज़ फोटो और आधार कार्ड ज़रूर ले जाएं।
इस शांत आइलैंड में कुछ दिन बिताने के लिए भी परमिट लेना होगा। परमिट मिल जाने पर लक्षद्वीप पहुंचने पर स्टेशन हाउस ऑफिसर के पास उसे जमा करवा दें।