30 साल के बाद शरीर पर अतिरिक्त ध्यान देना चाहिए। महिलाओं का खासकर इस न्यूट्रिएंट्स की जरूरत पड़ती है, क्यों कि 30 के बाद उनका शरीर उतनी तेजी से काम नहीं कर पाता है।
ऐसे में आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें महिलाओं को 30 के बाद अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। आइए इसके बारे में जानें।
विटामिन डी आपको दूध, मशरूम, सेलमन मछली में मिलता है। इस विटामिन की मदद से महिलाओं के हार्मोनल बैलेंस बने रहते हैं।
यह उनकी इम्यूनिटी को मजबूत करने का भी काम करता है। यह उनको मूड को बूस्ट भी करता है।
आयरन युक्त पदार्थ को खाने से आपके शरीर को ताकत मिलती है, जिससे काम के दौरान आप थकान महसूस नहीं करते हैं।
नट्स, सीड्स, पालक ब्रोकली, अनार और चुकंदर आदि के सेवन से आप आयरन की कमी से बच सकते हैं।
आपका हार्ट और ब्रेन मजबूत रहे, इसलिए महिलाओं को ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन करना चाहिए। यह आपको चिया सीड्स, दूध व सी फूड में मिलता है।
कैल्शियम की मदद से आपकी हड्डियां बहुत मजबूत रहती है। यह आपके शरीर की स्ट्रैंथ को बढ़ाती है, जिससे मसल्स सही तरह से काम कर पाती है।
महिलाओं के लिए ये चीजें बेहद फायदेमंद मानी जाती है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com