बॉलीवुड की हॉटेस्ट एक्ट्रेस ईशा गुप्ता को आज हर कोई जानता है। ईशा गुप्ता ने कई फिल्मों में काम किया है।
38 साल की ईशा गुप्ता हमेशा ही अपनी फिटनेस की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। आज हम आपको उनके हॉट बॉडी का फिटनेस मंत्रा बताने जा रहे हैं।
ईशा गुप्ता के दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म पानी के साथ एक चम्मच नारियल के तेल के साथ होती है। ईशा गुप्ता हेल्दी रूटीन फॉलो करती हैं।
सुबह के नाश्ते में ईशा गुप्ता पोहा लेना पसंद करती हैं और लंच में एक्ट्रेस खिचड़ी का सेवन करती हैं। ईशा गुप्ता घर का खाना ही पसंद करती हैं।
डिनर की बात की जाए तो ईशा गुप्ता रात में दलिया या फिर सूप के साथ उबली हुई सब्जियां खाना पसंद करती हैं। कभी कभी एक्ट्रेस रात में प्रोटीन शेक पीती हैं।
हर मील के ईशा गुप्ता डिटॉक्स ड्रिंक पीती हैं। एक्ट्रेस जीरा पानी में हल्दी मिलाकर इसका सेवन करती हैं या फिर ग्रीन टी पीती हैं।
डाइट के साथ साथ ईशा गुप्ता वर्कआउट पर भी फोकस करती हैं। ईशा गुप्ता योग, वेट ट्रेनिंग और कार्डियो पर फोकस करती हैं।
इसके अलावा ईशा गुप्ता भरपूर मात्रा में पानी भी पीती हैं। एक्ट्रेस दिनभर में 3-4 लीटर पानी पीती हैं।