ईशा देओल बॉलीवुड की फिट एंड हिट अभिनेत्री हैं। जिन्होंने कई फिल्मों से फैंस का दिल जीता है। डीवा इन दिनों एक्टिंग से दूर फैशन सेंस से इंप्रेस करती नजर आ रही हैं।
इन दिनों नवरात्र चल रहे हैं। ऐसे में आप अभिनेत्री के शानदार कलरफुल सूट से आइडिया लेकर इन्हें ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी।
ईशा येलो कलर के सिल्क अनारकली सूट में कहर ढ़हा रही हैं। इसके संग उन्होंने कंट्रास्ट कलर के पिंक दुपट्टा पहना हुआ है।
एक्ट्रेस का ए लाइन ग्रे सूट काफी ब्यूटीफुल लुक दे रहा है। इसको आप नवरात्रि के मौके पर पहनकर मंदिर पहनकर जा सकती हैं।
माता के इन दिनों में लाल रंग पहनना शुभ होता है। ऐसे में आप डीवा के प्लेन रेड सूट से आइडिया ले सकती हैं। इसके संग गोल्डन रेड झुमके जंच रहे हैं।
नवरात्र के लिए ईशा का ऑल व्हाइट चिकन वर्क सूट भी बेस्ट ऑप्शन है। इसके साथ उन्होंने लाल, बिंदी, गजरा बन और झुमको से लुक कंप्लीट किया है।
फेस्टिव सीजन में ऐसे प्रिंटेड ब्लू शरारा सूट भी काफी एलिगेंट लुक देते हैं। ऐसे में आप इसे भी नवरात्रि ऑउटफिट की चॉइस में रख सकती हैं।
अभिनेत्री का ग्रीन गोल्डन प्रिंट वाला प्लाजो सूट गॉर्जियस लुक दे रहा है। ये आपके नवरात्र लुक में चार चांद लगा देगा। पूजा में हरा रंग पहनना अच्छा होता है।