आज यानि हर साल 15 सितंबर को 'इंजीनियर डे' मनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको उन बॉलीवुड स्टार्स के नाम बताने जा रहे हैं। जो कि एक्टिंग के साथ पढ़ाई में भी खूब माहिर रहे हैं। इसके साथ ही इनके पास इंजीनियरिंग की डिग्री भी है।
बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री तापसी पन्नू की एक्टिंग के लाखों दीवाने हैं। एक्ट्रेस ने दिल्ली के तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कम्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
हाल में गदर 2 के जरिये 22 साल बाद 'सकीना' के किरदार में अमीषा पटेल ने धमाल मचा दिया। अमीषा काफी पढ़ी-लिखी हैं। उन्होंने अमेरिका से बायोटेक इंजीनियरिंग की है।
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन बेहतरीन स्टार है। उन्होंने मुम्बई से बायोटेक टेक्नोलॉजी में डिग्री हासिल की है।
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पढ़ाई में बचपन से काफी होशियार थे। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई की थी।
बॉलीवुड के फेमस स्टार विक्की कौशल एक्टिंग के साथ पढ़ाई में भी माहिर हैं। एक्टर ने मुंबई के राजीव गाँधी इंस्टीट्यूट से इलेक्ट्रॉनिक और टेलीकम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की है।
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्टर के पास भी इंजीनियरिंग की डिग्री है।
बॉलीवुड फिल्मों में कॉमेडी से फैंस को दीवाना बना चुके रितेश देशमुख ने सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है।