Big Boss: विजेता एल्विश यादव महंगी गाड़ियों के हैं शौकीन


By Amrendra Kumar Yadav16, Aug 2023 02:04 PMjagran.com

एल्विश यादव

मशहूर यूट्युबर एल्विश यादव हरियाणा के रहने वाले हैं। यूट्युब पर एल्विश कॉमेडी वीडियोज अपलोड करते हैं, जो काफी पसंद किए जाते हैं।

बिग बॉस विजेता

हाल ही में चर्चित शो बिग बॉस में उनको जीत मिली है। इस शो में एल्विश की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी।

पहले कंटेस्टेंट

इसी के साथ वह पहले ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जो वाइल्ड कार्ड एंट्री से विजय हुए हैं। इससे पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री से कोई नहीं जीता था।

महंगी कारों के शौकीन

26 वर्षीय एल्विश महंगी कारों के बहुत शौकीन हैं, उनकी कार कलेक्शन के बारे में बात करेंगे।

पोर्श 718

एल्विश की यह कार उनके पास सबसे महंगी कारों में शुमार है। इस कार की कीमत 1.41 करोड़ रूपये है।

टोयोटा फॉर्च्युनर लिजेंडर

यह एस यू वी कार एल्विश की कार कलेक्शन का हिस्सा है। इसकी कीमत लगभग 42 लाख रूपये है।

महिंद्रा थार

एल्विश ने हाल ही में अपनी इस नई कार की वीडियो अपने यूट्युब पर शेयर की है, जिसमें वह दोस्तों को घुमा रहे हैं। इसकी कीमत लगभग 22 लाख रूपये है।

लैंड क्रूजर

एल्विश के पास लैंड क्रूजर भी है, जिसकी कीमत लाखों में है। कुछ दिनों पहले एल्विश ने इसका वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया था।

पढ़ते रहें

एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM