हर लड़की ससुराल में सबसे अलग दिखना चाहती हैं। साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जो पर्सनैलिटी में चार-चांद लगाता है। अगर आप ससुराल में खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो Katrina kaif की साड़ियां एकदम बेस्ट ऑप्शन हैं।
एक्ट्रेस की यह रॉयल साड़ी हद से ज्यादा खूबसूरत लग रही है। आप भी इस तरह की साड़ी को लाइट मेकअप और हैवी झुमके के साथ कैरी करके शादी-पार्टी में सबसे अलग दिख सकती हैं।
इस क्रीम और ब्लैक कलर की साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तरह की साड़ियां नई दुल्हन पर खूब सुंदर लगती हैं। एक्ट्रेस का कॉलर ब्लाउज उनके लुक को हाइलाइट कर रहा है।
नई नवेली दुल्हन एक्ट्रेस की इस साड़ी के स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं। लुक और और अट्रैक्टिव बनाने के लिए न्यूड मेकअप के साथ स्टाइलिश बन हेयर स्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं।
एक्ट्रेस ने लुक को अट्रैक्टिव बनने के लिए सिंपल फ्लोरल साड़ी के साथ वी नेक वाला एंब्रॉयडरी ब्लाउज कैरी किया हुआ हैं। आप ससुराल में एक्ट्रेस की इस साड़ी को पहनकर देवरानी को जला सकती हैं।
प्लेन साड़ी का फैशन हमेशा ट्रेंड में रहता है। Katrina की ऐसी साड़ियां यंग गर्ल्स और नई नवेली दुल्हन को पहनना बेहद पसंद है। ससुराल में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक को आप भी स्टाइल कर सकती हैं।
ग्रीन कलर की साड़ी में पतला अट्रैक्टिव बॉर्डर ग्लैमरस लुक दे रहा है। इस तरह की साड़ी पार्टी के लिए बेस्ट है। कैटरीना ने लाइट न्यूड मेकअप के साथ साड़ी को स्टाइल किया है।
दुल्हन एक्ट्रेस की इस रेड कलर की साड़ी को हैवी ज्वेलरी और ब्रेड हेयर स्टाइल के साथ ट्राई कर सकती हैं। इस साड़ी से आपको स्टाइलिश और एलिगेंट लुक मिलेगा।
आप भी Katrina Kaif की स्टनिंग साड़ियां ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@katrinakaif)