नई दुल्हन ईशा मालवीय के इन लुक्स को करें कॉपी


By Priyam Kumari04, Aug 2025 02:00 PMjagran.com

Bigg Boss फेम एक्ट्रेस

बिग बॉस फेम ईशा मालवीय हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस काफी खूबसूरत और स्टाइलिश हैं।

Isha Malviya का फैशन

ईशा मालवीय अपनी ग्लैमरस और गॉर्जियस अदाओं से फैंस का दिल जीत लेती हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक आउटफिट कलेक्शन है।

नई दुल्हन के लिए फैशन टिप्स

अगर आपकी हाल ही में शादी हुई है और ससुराल में खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो ईशा के इन लुक्स को कॉपी करें।

एंब्रॉयडरी लहंगा लुक

अगर आप मुंह दिखाई के लिए लहंगा सर्च कर रही हैं, तो ईशा जैसा एंब्रॉयडरी लहंगा से आइडिया लें। इसके साथ मैचिंग ज्वेलरी स्टाइल करें।

टिशू साड़ी लुक

ससुराल में खूबसूरत दिखने के लिए टिशू सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। यह गोल्डन झुमकों के साथ खूबसूरत लुक देगा।

अनारकली सूट लुक

यदि साड़ी से हटके कुछ ट्राई करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही अनारकली सूट पहनकर जलवा बिखेरें।

क्रॉप टॉप विद स्कर्ट लुक

नई दुल्हन ऑक्सीडाइज्ड झुमकों के साथ क्रॉप टॉप और स्कर्ट कैरी करें। यह राखी के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

ऑफ शोल्डर गाउन लुक

ससुराल के खास फंक्शन में मॉडर्न लुक के लिए ऑफ शोल्डर गाउन ट्राई करें। यह आपको गॉर्जियस और स्टाइलिश लुक देगा।

ईशा के इन लुक्स को नई दुल्हन ट्राई करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@isha__malviya)